फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आज 100 स्थानों पर होगा योग, मंत्री भी होंगे शामिल

Thu, 20 Jun 2024 09:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले भर में योग दिवस आज 21 जून को मनाये जाने का उत्साह है। जिले के 100 स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम शहर के स्टेडियम में होगा जिसमें यूपी के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में रामघाट धार्मिक स्थल पर मंदाकिनी के किनारे आयुष विभाग के द्वारा पतंजलि योगपीठ के सदस्यों के साथ योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भरत मंदिर रामधाट के महंत दिव्या जीवन दास महाराज एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, डॉ. आशुतोष तिवारी नोडल अधिकारी आयुर्वेद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। योग प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि योगपीठ से मंजू केसरवानी, अरविंद कुमार शिवहरे, दिनेश ने योगाभ्यास कराया। मंच का संचालन अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। आयुष विभाग ने जिला स्पोट्र्स स्टेडियम में योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें रामनगर ब्लॉक से आए हुए 10 योग अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रभा देवी, द्वितीय स्थान अंकुश, तृतीय स्थान दीपांशु ने प्राप्त किया। डा. अखिलेश पटेल व डॉ. धीरेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
शहर के शंकर बाजार सरस्वती शिशुमंदिर के आचार्य दिलीप उपाध्याय ने बताया कि सुबह 8 बजे से योग दिवस मनाया जाएगा। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, दीनदयाल शोध संस्थान, सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड, रामघाट आदि स्थानों पर भी योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें