फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यमुना उफनाई, 25 गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रामीणों को अब नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे मऊ क्षेत्र के कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। वहीं, सरैंया क्षेत्र में हनुवा नाला उफनने से 16 गांवों का जिला और तहसील से संपर्क कट गया है।
मऊ-परदवां संपर्क मार्ग पर बने अस्थायी रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों को अब नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। पाली, कुरिया, कनभय, परदवां, घुरेहटा, मेड़ेलाल का पुरवा, प्रतापपुर, बरहा और कोटरा जैसे नौ गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। इन गांवों के लोगों के लिए नाव ही एकमात्र साधन बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी नान तिवारी ने पीडब्ल्यूडी से पुलिया का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है। बारिश से छात्रों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। किसानों और कामगारों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मऊ क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ने से मऊ-परदवां संपर्क मार्ग पर बने अस्थायी रपटे पर पानी बहने से आवागमन बाधित है। पाली, कुरिया, कनभय, परदवां, घुरेहटा, मेड़ेलाल का पुरवा, प्रतापपुर, बरहा और कोटरा सहित नौ गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। सरैया से कैबरा तक जाने वाली सड़क पर हनुवा गांव के पास नाले पर बने रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे हनुवा, पटेरिया, गढ़छपा, कैऊबरा और गौरेया जैसे 16 गांवों का जिला और तहसील से संपर्क बाधित हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें