फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने एक्सईएन को सुनाई व्यथा

Fri, 11 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ और मऊ से आए जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा से  मुलाकात की। इन लोगों ने ओबरा उपकेंद्र जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रकाश चंद्र केशरवानी, नवल किशोर मिश्र, कृष्ण मुरारी, चंद्रमणि शुक्ला, सुजीत जायसवाल, सुखेन जायसवाल समेत व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक्सईएन को बताया कि बरगढ़ में फिलहाल मऊ उपकेंद्र से आपूर्ति की जा रही है। आए दिन हो रहे फाल्ट से बिजली समस्या गहराती जा रही है।

लो वोल्टेज भी परेशानी का सबब बना है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित है। व्यवसाय भी प्रभावित है। बताया कि बिजली किल्लत से पानी की आपूर्ति ही सुचारु ढंग से हो पा रही है। इन लोगों ने एक्सईएन से ओबरी (मुरका) उपकेंद्र जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन


एक्सईएन ने समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। कहा कि वे कर्मचारियों को निर्देश देंगे कि उपकेंद्र शुरू करने में जिस भी उपकरण और सामग्री की जरूरत है, उसे जल्द से जल्द ले जाएं और समस्या का निदान करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें