सर्वोदय सेवा आश्रम और चाइल्ड लाइन ने शुक्रवार को
बरगढ़ गांव के दस आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस कार्यक्रम आयोजित गया।
यहां विभिन्न गांवों के 25 बच्चे कुपोषित पाए गए।
वजन दिवस पर बोझ
में 63, हड़हा में 68, भौंठी में 55, उसरी में 85, कोलमजरा में 114, बरगढ़
प्रथम में 123, द्वितीय में 77, नेवादा गोइया कलां में 54 बच्चों का वजन
किया गया।
चाइल्ड लाइन के केंद्र समन्वयक विशेष कुमार त्रिपाठी और
टीम मेंबर महेंद्र कुमार तिवारी, रमाकांत पांडे ने बताया कि बताया कि बोझ
में 19, हड़हा में दो और भौठी गोइया में तीन बच्चे कुपोषित पाए गए। इस मौके
पर जिला आपूर्ति अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा लेखपाल, आशाएं और एएनएम
मौजूद रहीं।