फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे बाद हुआ घायल का एक्स-रे

Thu, 25 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में एक्स-रे विभाग की मनमानी जारी है। विभाग के अधिकारियों के कड़े निर्देश के बावजूद हाथ में चोट लगने का एक्स-रे कराने के लिए युवक को दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। मंगलवार की शाम को सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा का एक्स-रे 16 घंटे बाद बुधवार दोपहर हो सका।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मनमानी पर कोई अंकुश नहीं है। कर्मचारी पहचान वालों को प्राथमिकता देते है। उनका एक्स-रे पहले कराने के लिए गंभीर मरीजों को कई घंटे इंतजार करवाते है। विरोध पर मरीजों को प्राइवेट एक्स-रे कराने को कह दिया जाता है। मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होनेे के बाद सीएमओ व सीएमएस ने इस व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। एक्स-रे विभाग से जुड़े कर्मचारियों को फटकार भी लगाई, लेकिन कर्मचारियों के रवैया में कोई बदलाव नहीं है।

बुधवार को साइकिल से गिरकर घायल हुए चकौंध के छोटेलाल को एक्स-रे कराने को कहा गया। जब वह एक्स-रे विभाग पहुंचे तो दो घंटे इंतजार के बाद भी उनका नंबर नहीं आया। छोटेलाल ने बताया कि उसके सामने महज चार मरीज थे। मगर उनका नंबर नहीं आया। वहीं रूकिया देवी (70) निवासी रैपुरा मंगलवार को बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई थी। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रात में एक्स-रे हुआ नहीं तो उम्मीद थी कि बुधवार सुबह एक्स-रे हो जाएगा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद तक उनके लाइन में लगे रहे। इस मामले में सीएमएस डा. एनके गुप्ता ने कहा कि स्टाफ कम होने से कुछ समस्या है जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें