फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सूरत से लौट रहा मजदूर अचानक चलती ट्रेन की चपेट मेें आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मानिकपुर जीआरपी ने मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के तारापुर हुसैनगंज निवासी वीरेन्द्र कुमार (56) लगभग 20 वर्ष से सूरत में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपावली त्योहार के चलते 18 अक्टूबर को ट्रेन से घर जा रहा था। 20 अक्टूबर को मानिकपुर से नैनी रेल मार्ग के लिंक स्टेशन के पास चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को परिजनों के आने पर मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया गया। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था। मृतक के दो बेटियां हैं। पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां पतियाबाई रो-रोकर बेहाल है। एक भाई दिनेश की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें