फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली मेले की तैयारी: कार्तिक मास की अमावस्या पर लाखों दीप से जगमगा उठेगी मंदाकिनी

विज्ञापन
फोटो- 16- धर्मनगरी के प्रवेश द्वार की कराई जा रही सफाई - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। धर्म नगरी में पांच दिन तक चलने वाले दीपावली मेले की तैयारी शासन प्रशासन स्तर पर चल रही है। धर्मनगरी में मेले की तैयारी दोनों राज्य की सरकारें संयुक्त रूप से करती हैं। लगभग 35 लाख श्रद्धालुओं के यहां आने की उम्मीद है । किसी को परेशानी ना हो उसका हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मेले में लगने वाले बाजार भी सजने लगे। प्रतिवर्ष यहां करोड़ों का व्यापार होता है। छोटे बड़े व्यापारी दूरदराज से यहां व्यापार करने के लिए मेले में शिरकत करते हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट के घाट में महाकवि तुलसीदास ने कुटिया बनाकर निवास किया था । और कामतानाथ की पूजा अर्चना की। उनके द्वारा लिखी गई श्री रामचरितमानस का कुछ अंश चित्रकूट में भी लिखा गया था। दिवाली के दौरान श्रद्धालु कामतानाथ पर्वत की पंचकोशी परिक्रमा लगाने के बाद माता सती अनसुइया के प्रताप से निकली मां मंदाकिनी में स्नान कर संध्या को दीपदान करते हैं। इस मेले के लिए लिए चित्रकूट व सतना के जिला प्रशासनिक अधिकारियो ंकी बैठक हो चुकी है। पंाच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की डयूटी रहेगी। इसे लेकर स्थानीय लोगों व दुकानदारो ंसे अधिकारी कर्मचारियों की नोंक झोंक भी हो रही है। मेला क्षेत्र में जर्र्जर विद्युत तार व बंद पडे़ पानी वाले नलों को दुरूस्त कराने का काम जारी है।
जिलाधिकारी चित्रकूट शेषमणि पांडेय ने बताया कि मेले की तैयारी हो चुकी है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी बंट गई है। सतना मप्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं पर कई साझा कार्यक्रम तैयार हैं। पांच दिन तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के सभी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें