फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में यातायात माह बना चेकिंग कर जुर्माना वसूलने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। यातायात जागरूकता माह में इन दिनों हर प्रमुख स्थलों पर वाहन चेकिंग कर बिना मास्क, हेलमेट व बेल्ट न लगाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इससे अतिक्रमण व जाम लगने की स्थिति पर यातायात विभाग अनदेखी कर रहा है। खासकर सदर रोड की हालत देखते ही बनती है। डिवाइडर के बाद डबल लेन के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है।
विज्ञापन

सोमवार को यातायात जागरूकता सप्ताह में अधिकारियों के साथ छात्रों की रैली जिस रास्ते से निकली वहीं सड़क के दोनाें ओर अतिक्रमण रहा। खासकर ट्रैफिक चौराहे से लेकर एलआईसी तिराहे तक की सड़क के देानों ओर दुकानदार सड़क तक सामग्री रखे रहे। बेतरतीब वाहन खडे़ रहे। एक लाइन में ट्रक लोडर व ठेलिया खड़ी रहीं। रैली खत्म होते ही शहर के मुख्य मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बनी। यह तो अच्छा रहा कि यातायात माह होने से पूरी यातायात विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही तो जाम ज्यादा देर तक नहीं चला। कुछ ऐसा ही हाल मंगलवार को भी दिखा। स्थानीय श्यामलाल, सुरेश चंद्र, संजय कुमार, अमित कुमार, पप्पू आदि ने बताया कि कहने को इस मार्ग पर डिवाइडर के बाद डबल लेन है लेकिन दोनों ओर एक एक लेन में ट्रक लोडर व दुकानदारों का कब्जा रहता है। इन लोगों ने यह भी बताया कि हर जगह यातायात विभाग जुर्माना वसूलता ही दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें