फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट) समस्याओं का एक सप्ताह में करें निस्तारण: डीएम

विज्ञापन
Chitrakoot solve problems in a week: DM - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण सहित जो पिछली लंबित समस्याएं हैं उनका भी तत्काल समाधान करें। दो अधिकारियों की टीम बनाकर ग्राम पंचायतें आवंटित की गई हैं। जो शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी रखेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार तहसील मानिकपुर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मानिकपुर से कहा कि राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर जो भूमि संबंधी मामले हैं उनका अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाए। ग्राम पंचायतों में गोशाला संचालन, प्रधानमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा के कार्य, पोषण मिशन आदि विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला व बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को 15 नवंबर तक अभियान चलाकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। तहसील दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, आईएफएस प्रशिक्षु विकास यादव, उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ, मानिकपुर सुबोध गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, तहसीलदार मानिकपुर आरके त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राम आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें