चित्रकूट। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में फ रियाद लगाई है।
मंगलवार सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम छेछरिहा खुर्द की मीरा, कैलशिया, गीता, निराशा, सावन, गीता, सुशीला आदि ने डीएम को सौंपे पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधान के करीबी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कई बार रुपये ले चुके हैं। बावजूद इसके आज तक उन्हें लाभ नहीं मिला। बताया कि आवास, शौचालय के लाभ से वंचित हैं। प्रधान से कहने पर डपटकर भगा दिया जाता है। उसके करीबी उज्वला योजना का फ ार्म भरने के लिए सुविधा शुल्क लिया है। अधिकारियों के पास जाने पर कहा जाता है कि सूची में नाम नहीं है। इस पर डीएम ने डीपीआरओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
आवास के लिए भटक रही महिला
चित्रकूट। विकास खंड कर्वी के दुबारी गांव की गीता पत्नी राधेश्याम ने बताया कि श्रम विभाग में रजिस्टर्ड है। मजदूरी का कार्य करती है। आवास योजना के लिए आवेदन किया था। जिस पर गलत रिपोर्ट लगाने से लाभ से वंचित किया जा रहा है। बताया कि कच्चा अधूरा घर है। कई बार अधिकारियों से कहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। बताया कि वह बेहद गरीब है। मांग किया कि जांच कराकर आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। संवाद