फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं चाहें तो बदल सकती हैं समाज- सीजेएम

Tue, 10 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में सामाजिक विकास संस्थान के परिवार परामर्श केंद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीजेएम अच्छेलाल सरोज ने कहा कि महिलाएं खुद में सक्षम हैं और वे चाहें तो समाज को बदल सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं ही बच्चे में अच्छे संस्कार डालकर एक अच्छा नागरिक बना सकती हैं। इससे समाज में बदलाव आएगा।

महिलाएं घर से बाहर निकलें तभी वे जागरूक हो सकेंगी और अपने अधिकारों को जान सकेंगी। विशिष्ट अतिथि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रशांत बिलगैया ने महिला अधिकार से संबंधित धाराओं पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया।

संजय सिंह चौहान, प्रो. शिवराज सिंह सेंगर, डा. विनोद शंकर सिंह ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उधर, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में विश्व महिला दिवस पर मानस कोकिला मंदाकिनी देवी, अधिवक्ता संगीता जोशी नगर पंचायत की अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी आदि ने महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्गुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष उषा जैन, डा. पूनम आडवानी, मौसम जैन एवं डा. बीके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें