फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से पीडि़त महिला की मौत, छह मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुखार और पेटदर्द से पीड़ित महिला की मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को खांसी जुकाम और बुखार पीड़ित छह मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कापड़िया मोहल्ला निवासी रेखा देवी (22) को बुखार व पेट दर्द के चलते पुत्र सूरज ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा छिपनी बाहर खेड़़ा निवासी संजय कुमार की छह माह की पुत्री राधा, गढ़चपा निवासी प्यारेलाल की एक वर्षीय पुत्री सौम्या, तरौंहा निवासी मिथलेश की दो वर्षीय पुत्री काव्या, इटखरी निवासी प्रेमचंद्र (50), खजुरिहा कला निवासी सुखिया (35) व कंठीपुर निवासी सपना (28) को खांसी-जुकाम व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें