तीन दिन से बुखार से पीड़ित महिला की इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित पांच मरीजों को भर्ती कराया गया है। राजापुर तहसील क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल निवासी रानी देवी (35) पत्नी राजू प्रसाद द्विवेदी को तीन दिन से तेज बुखार आ रहा था।
पति राजू प्रसाद ने बताया कि राजापुर में प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। जहां से बुधवार को डाक्टर ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। संभावना है कि मलेरिया से उसकी मौत हुई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया।
मृतका के दो पुत्री और एक पुत्र है। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित मीरा देवी पत्नी राममिलन निवासी चकौंध, संगीता पत्नी संदीप निवासी कसहाई, ब्रजलाल पुत्र रमाकांत निवासी अमानपुर, प्यारेलाल पुत्र गोविंद निवासी मडैय्यन और गुड़िया देवी पुत्री मंगल निवासी कालूपुर को भर्ती कराया गया।