फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Wed, 21 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में पति घायल हो गया।
विज्ञापन


बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ददरी माफी के घाटा कोलान निवासी दद्दी ने बताया कि वह पत्नी सपना (25) के साथ मारकुंडी में निमंत्रण से लौट रहा था। इसी दौरान करीब सात बजे पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सपना की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और अंतिम संस्कार की बात कहने लगे।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए समझाया, लेकिन परिजन शव लेकर गांव चले गए। बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें