फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 21 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-प्रयागराज खंड एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

चित्रकूट के 11,391 स्नातक मतदाता 23 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इस सीट पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से अशोक कुमार राठौर और सपा से मानसिंह यादव हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर ने बताया कि जिले में कुल छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय मानिकपुर, पहाड़ी, मऊ, रामनगर और नगर पंचायत कार्यालय राजापुर शामिल हैं। यहां कुल 13 बूथ स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय से मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
-
नाम में मामूली गलती पर भी डाल सकेंगे वोट
चित्रकूट। एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में आपके नाम की स्पेलिंग अगर गलत है तब भी आप वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर ने कहा कि मतदाता सूची में मामूली टाइपिंग मिस्टेक के कारण किसी भी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पीठासीन और मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि छोटी गलती के कारण किसी का मताधिकार न छिने। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें