फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फंदे से महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
गमगीन परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के खुटहा में महिला की फंदे से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के गौरी खानपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि बहन प्रियंका देवी (23) की शादी खुटहा निवासी शिवमूरत के साथ दो साल पहले हुई थी। शादी के करीब छह माह बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक के लिए बहन को प्रताड़ित करने लगे। मारपीट भी करते थे। तीन माह पहले अप्रैल में शिवमूरत ने बहन की पिटाई की थी। इससे बहन का हाथ टूट गया था। इसके बाद वह मायके चली आई थी। बताया कि बहन ननद की शादी में जून में आई थी। इसके बाद फिर दहेज के लिए मारपीट करने लगे थे।
बताया कि वह दो दिन पहले बहन के घर आया था तो बहन ने मारपीट और प्रताड़ित करने की बात बताई थी। रविवार की शाम सूचना मिली कि बहन ने फंदा लगा लिया है। वह परिजनों के साथ पहुंचा तो उसका शव जिला अस्पताल में मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि प्रियंका की हत्या कर शव फंदे से लटकाया है। आठ माह की बच्ची इच्छा है। चौकी प्रभारी शिवरामपुर शनि चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों ने फंदा लगाने से आत्महत्या की जानकारी दी है। मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल जाएगा। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें