चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया में किशोरी को सोते समय सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के कैलहा निवासी राजा ने बताया कि वह कर्वी स्थित नई दुनिया में किराए का कमरा लेकर रहता है। रात में बेटी अनीता देवी (16) जमीन पर सो रही थी। तभी सांप ने डस लिया। बेटी को लेकर झाड़फूंक करने वाले के पास चला गया। हालत और बिगड़ गई तो बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके एक भाई विष्णु और दो बहन सविता व खुशबू, मां अर्चना देवी हैं। पुलिस को सूचना दी है।