सरैंया (चित्रकूट)। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी लेकिन दो साल पहले पति की मौत के बाद से वह मायके में ही रहती थी। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया के मजरा दांडी पुरवा निवासी रंच्ची (22) ने मंगलवार की दोपहर सूने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बाबा चुन्नीलाल ने शव फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रैपुरा थाने में दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता गोविंद ने बताया कि रंच्ची के पति कैलाश राजपूत की बीते दो वर्ष पहले पानी में डूबने से मौत हो गई थी।