फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला को पीट कर बनाया बंधक, जिंदा जलाने की दी धमकी

Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के भरतपुरी तिराहा में एक महिला को उसके पति व सास ने पीट कर कमरे में बंद कर दिया। पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की धमकी भी दी। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने महिला को कमरे के बाहर निकाला।
विज्ञापन




भरतपुरी निवासी कविता मिश्रा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके पति रवि कुमार मिश्रा पिछले दो-तीन दिनों से गाली-गलौज कर पिटाई कर रहे हैं। सुबह 10 बजे जान से मारने के इरादे से गला दबा रहे थे और सास हीरा मनी देवी ने उसके पैर पकड़ लिए थे। इससे वह छुड़ा कर भाग नहीं सकी और पीटने के बाद उसको कमरे में बंद कर दिया।
जाते समय पति ने धमकी दी कि शाम को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दूंगा। मोबाइल से उसने पिता मूरतध्वज को घटना की सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर गई और ताला खुलवाकर उसे बाहर निकाला। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें