पहाड़ी। थाना अंतर्गत एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिये पत्र में आरोप लगाया है कि उसके घर में 16 जनवरी को एक युवक घर में घुस गया। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसको मौके पर उसके परिजनों ने पकड़ भी लिया। इसके बाद 112 न पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
वही विरोधियों ने भी मामले को लेकर थाने में तहरीर दिया है कि उनके घर में घुसकर छेड़खानी की गई। अब जबरन उनके घर के युवक को फंसाया जा रहा है। पहाड़ी थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि इस मामले में दोनो पक्षों से तहरीर दी गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
उधर रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक जन प्रतिनिधि पर दुष्कर्म के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। महिला ने कहा कि इस जन प्रतिनिधि ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर दुष्कर्म किया और स्थानीय पुलिस आरोपी को बचाने की फिराक में है। आरोपी पर कार्रवाई कराने की मांग की है। (संवाद)