फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के विरोध पर पत्नी की हत्या की

विज्ञापन
फोटो-8- बेटी की मौत के बाद अपने पुत्र के साथ गमगीन खडी मां इंद्रानी मोबाइल पर परिजनों को जानकारी दे? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खटकाना मोहल्ले का रोहित तिवारी सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामघाट में किराये के घर में पत्नी पूजा (23) के साथ रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात को पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ था। मृतका की मां इंद्रानी ने बताया कि वह मुख्यालय के शंकर बाजार में रहती है। बेटी पूजा की शादी रोहित के साथ वर्ष 2018 में की थी। शादी के बाद से आए दिन पुत्री की पिटाई करता था। इसकी शिकायत महिला थाना व कोतवाली में की थी। बुधवार की रात पुत्री की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें