फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी में शव प्रवाहित करने पर लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदाकिनी में शव प्रवाहित करने पर लगे रोक
विज्ञापन

बैठक में डीएम से की विद्युत शवदाह ग्रह की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने गुरुवार को सिंचाई विभाग एवं मंदाकिनी सेवा समिति की बैठक ली। डीएम ने विभागीय स्तर से समिति के साथ मिलकर मंदाकिनी स्वच्छता के लिए आगे कार्य योजना तैयार करने की बात कही। यहां मंदाकिनी में शव प्रवाहित करने पर रोक और विद्युत शवदाह ग्रह बनाने की मांग की गई।
अत्याधुनिक मशीन बनाने से लेकर गंगा बैरियर बनाने एवं तेल, साबुन, शैंपू की रोकथाम सहित मछली मारने पर प्रतिबंध पर जोर दिया गया। मौके पर समिति के संस्थापक जुगनू खान ने जिलाधिकारी से कई बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि मंदाकिनी में शव प्रवाहित पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ विद्युत शव दाह ग्रह भी बनवाया जाए। डीएम ने इन व्यवस्थाओं को करने का आश्वासन दिया है।
मेडिकल स्टोर संचालक बने मददगार
चित्रकूट। पृथ्वी दिवस से लगातार मंदाकिनी स्वच्छता में लगे मंदाकिनी सैनिकों की मदद करने के लिए स्थानीय लोग भी आ रहे हैं। लगातार 28वें दिन गुरुवार को समिति की ओर से पुलघाट कचरा निकाला गया। समिति संस्थापक जुगनू खान ने बताया कि सफाई के दौरान चोट लगने पर शिवदयाल पहारिया मेडिकल स्टोर संचालक जूली पहारिया व अंकित पहारिया स्वास्थ्य किट दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें