चित्रकूट। जिले में शिक्षक पात्रता के लिये टीजीटी की परीक्षा तीन सेंटरोें पर हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 1552 अभ्यर्थियों में 196 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम व डीआईओएस ने केंद्रों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
शनिवार को मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया और चित्रकूट इंटर कालेज में टीजीटी की परीक्षा हुई। डीआईओएस बलिराज राम ने बताया कि प्रथम पाली में पंजीकृत 960 अभ्यर्थियों में 845 ने परीक्षा दी। 115 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 592 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 511 ने परीक्षा दी। 81 ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने परीक्षा केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि रविवार को भी इन तीनों सेंटर में टीजीटी की परीक्षा होगी।