फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बहन को छेड़ रहे शोहदों को रोका तो भाइयों का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज के बाहर जा रही कक्षा नौ की छात्रा को तीन छात्रों ने छेड़ दिया। इसकी शिकायत छात्रा ने भाई से की। भाइयोें ने विरोध किया तो शोहदों ने दोनों भाइयों का सिर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पिटे भाई कोतवाली पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा नौ और 12 के छात्रों ने बताया कि बहन कक्षा की छात्रा है। छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान बहन ने बताया कि तीन छात्र उसे छेड़ रहे हैं। छात्रों को मना किया तो बेल्ट और पत्थर से उन पर हमला कर दिया। इससे सिर पर गहरी चोट आई है। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें