चित्रकूट। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का बुधवार को जिले में पहुंची। सदर विधानसभा क्षेत्र के चित्रकूट इंटर कालेज मैदान पर हुई जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाने के साथ विपक्षियों पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं हो सकता वह किसी का नहीं हो सकता। गुुरुवार को जनविश्वास यात्रा मऊ क्षेत्र में भ्रमण करेगी।
देर शाम को यात्रा लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के डर से अब वो भी खुद को हिंदू कहने लगे हैं जिन्हें पहले खुद को हिंदू कहलाने में शर्म आती थी। महिलाओं के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी में अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के क्षेत्र में रिकार्ड काम हुआ है। माफिया के कब्जे से जमीनों को छुड़ाकर गरीबों के घर बनाए जा रहे हैं। मोदी सरकार में 22 लाख गरीब पक्के मकान के मालिक बने हैं।
राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जनपद के चतुर्दिक विकास के प्रयास योगी सरकार ने किए हैं। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि विकास के कार्यों के लिए ही भाजपा सरकार बनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि दलितों का सर्वाधिक विकास इस कार्यकाल में हुआ है। विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा गांव के विकास को संकल्पित है।
भैरो प्रसाद मिश्र, शिवशंकर सिंह, नरेंद्र गुप्ता, लवकुश चतुर्वेदी, रंजना उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, आलोक पांडेय, विपुल सिंह, महेंद्र कोटार्य, अंजू वर्मा, प्रेमलाल बाल्मीकी, अश्विनी, राजेश जायसवाल, भागवत त्रिपाठी, श्याम गुप्त, अर्चना, माया, दिव्या, विनीता, सुशील द्विवेदी, श्रवण पटेल मौजूद रहे।
फोटो-9- केंद्रीय मंत्री का भाजपाइयों ने माला पहनाकर स्वागत किया इसके बाद मंत्री ने जनता का अभिवाद?- फोटो : CHITRAKOOT