चित्रकूट। जिले में रविवार की सुबह व शाम को कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने से रबी की फसल को नुकसान हुआ है। बदली भी दिन भर छाई रही। किसानों को डर सता रहा है कि यदि इसी तरह से मौसम रहा तो चना, तिलहन, दहलन की फसल को भारी नुकसान होगा। गेहूं की फसल को कम नुकसान होगा।
जिले में दो दिनों से मौसम बदल हुआ है। रविवार को सुबह व शाम को कई गांवों में बूंदाबांदी हुई है। इससे रबी की फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। किसान राजकुमार सिंह, महेश पटेल, सुरेश तिवारी कहना कि रबी की पकने का समय आ गया है लेकि न मौसम के मिजाज के कारण हानि पहुुच रही है। यदि इस समय अधिक बारिश हो गई तो भारी नुकसान होगा। इसमें तिहलन व दहलन की फसल को अधिक नुकसान होगा। गेेंहू की फसल को कम नुकसान होगा।