ोटो- 6- वार्षिकोत्सव में रामायण पर आधारित प्रस्तुति करती छात्रों की टोली
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नन्हें छात्रों की प्रतिभा देख सभी दंग रह गए। देश भक्ति व धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने जागरूकता का संदेश भी दिया। टीवी कार्यक्रम सारेगामा की विजेता जबलपुर की इशिता विश्वकर्मा ने गानों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
शहर के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश आरपी सिंह व आचार्य नवलेश दीक्षित ने वार्षिकोत्सव की शुरुआत की। छात्र छात्राओं की टोली ने देश के वीर जवानों की शहादत में ऊरी पुलवामा हादसे में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रोमांचित पेशकश प्रस्तुत की। वहंी प्रभू श्री राम के चरित्र का वर्णन करते हुए सीताहरण से लेकर रावण वध तक का सांस्कृतिक नाट्य रूपांतरण भी किया गया। जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि सारेगामपा 2018-19 की विजेता इशिता विश्वकर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में कई गीतों को सुनाया तो लोग झूमने को मजबूर हुए। स्कूल के चेयरमैन डा.सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर अध्यक्ष अजय अग्रवाल,सचिव स्वप्निल अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य कैरोलाइन संत मार्टिन आदि मौजूद रहीं।