फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार बारिश से नाले उफनाए, जलभराव से समस्या

विज्ञापन
फोटो-17- बारिश के दौरान बाइक से सड़क पर जाते लोग - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट) जिले के कई हिस्सों में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश में मानिकपुर क्षेत्र के नदी नाले उफनाने लगे। इसमें इटवा डुडैला सहित मारकुंडी क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

जिले में दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में पहाड़ों से लगे नालों में उफान है। इसमेें पाठा क्षेत्र के बरहदा नदी सहित मारकुंडी क्षेत्र के नालों में पानी का बहाव अधिक होने से समस्या आ रही है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद पहाड़ी राजापुर व मानिकपुर के अलावा शिवरामपुर व भरतकूप क्षेत्र में जोरदार बारिश होेने से गांवों की गलियों में जलभराव हो गया।
इससे ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के कई कच्चे घर भी गिर गए। मारकुंडी थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि पाठा क्षेत्र के नाले इस समय बढ़ गए हैं, जिससे कुछ गांवों में आवगमन प्रभावित है। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने मानिकपुर क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव में लोगों से संपर्क कर उनकी समस्या जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें