फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेकवेल की मशीन में फंसा कूड़ा, बाधित हुई जलापूर्ति

विज्ञापन
फोटो नंबर- 1- इंटेकवेल में जमा गंदगी से बाधित जलापूर्ति की जानकारी होने पर गंदगी हटाने नीचे उतरता ज - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी के घाट पर बने जल संस्थान के इंटेकवेल की मशीन में कूड़ा फंसने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। यहीं से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। परेशान बाशिंदों को हैंडपंप से पानी भरने को मजबूूर होना पड़ रहा है। लॉकडाउन होने से समस्या ज्यादा बढ़ी है। मंगलवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने मशीन में फंसे कूड़ा-कचरा साफ करने की मशक्कत की।
विज्ञापन

शहर के मंदाकिनी नदी के पुरानी बाजार स्थित घाट पर पेयजल की सप्लाई करने के लिए इंटेकवेल बना हुआ है। यहां से शहर सहित पहाड़ी क्षेत्र, मानिकपुर के पाठा क्षेत्र सहित कई गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है। जल संस्थान की मशीनों में कूड़ा फंसने से दो दिनों से पेयजल की आपूर्ति बाधित है। समस्या पता चलने पर जल संस्थान के मिस्त्री संतोष व कर्मचारी जमुना, इशहार मंगलवार को कूड़ा निकलने का कार्य शुरू किया। बताया कि मशीनों में कूड़ा चले जाने से जलापूर्ति बाधित हो रही है। जल संस्थान के अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया कि मशीनों में फंसे कूडे़ के कारण समस्या हो गई थी। मशीनें भी कई साल की पुरानी है। मशीनों को सही कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है।
शहर के तरौहा के राजेश तिवारी, महेश कुमार, सुरेश सिंह, रहमान खा, शंकर बाजार के जितेंद दुबे, नीलू दुबे,पहाड़ी क्षेत्र के अशोह गांव के राजू मिश्रा आदि ने बताया कि दो दिनों से पानी की बाधित है। लॉकडाउन में हम ज्यादा दिक्कत झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें