फोटो 04 सीकेटीपी 24 अर्की तिराहार क्षेत्र में मार्ग बहते पानी से निकलते बाइक सवार। संवाद
फोटो 04 सीकेटीपी 25 मोहरवा के रपटे के ऊपर से बहता पानी। संवाद
फोटो 04 सीकेटीपी 26 चनहट के रास्ते के ऊपर से करीब 8 फीट ऊपर बहती पैश्वनी। संवाद
बसिंगा में रपटा पर बाढ़ के पानी में बहने से महिला की हो चुकी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। इस बार लगातार हुई बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं। रपटों और पुलियों में पानी भरने से कई गांवों का जिला मुख्यालय और तहसील से संपर्क टूट गया है। कई स्थानों पर रपटे बह गए हैं, तो कई जगह 10 दिन से अधिक समय तक पानी भरा रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मऊ तहसील के बसिंगा गांव में नदी का पानी रपटे पर भरने से रास्ता बंद हो गया। गांव के मुन्ना कोल, जवाहर कोल ने बताया कि बारिश में रपटा डूब जाता है तो निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी रपटे पर गांव की सावित्री देवी (37) तेज बहाव में बह गईं, जिससे उनकी मौत हो गई थी। बरगढ़ क्षेत्र के हरदीकला-लौढ़ौता खुर्द संपर्क मार्ग पर बने रपटे में भी जलभराव हो गया।
हरदीकलां के कमलेश सिंह, रामहित ने बताया कि नाला में पानी बढ़ते ही रपटा डूब जाता है। इस बार 10 दिन से अधिक समय तक पानी भरा रहा। मऊ के मोहरवा पुल के पास भी यही हाल रहा, जहां अर्जुनपुर, बछरन, प्रसिद्धपुर, नोनार के ग्रामीण प्रभावित हुए। मानिकपुर के इटवा-डुडैला मार्ग पर बना रपटा तो पानी में बह ही गया।
मंदाकिनी में बाढ़ आते ही राजापुर क्षेत्र के अर्की गांव के पास बना रपटा डूब गया। इससे अतरौली, देवारी, हस्ता, नैनी, बिहराव, सुरवल गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया। चनहट के रपटों में पानी भरने से अनीपुर, कछिया, गनीवां, सेमरवार, रगौली के ग्रामीण फंसे रहे। चनहट के सुनील, कैलाश ने बताया कि सड़कों पर बने रपटों की ऊंचाई बहुत कम है इसलिए थोड़ी बारिश में ही पानी भर जाता है। सात दिनों से अधिक समय तक पानी भरा रहा।
इस संबंध में एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि जहां-जहां रपटों में पानी भरने की समस्या है, उनका सर्वे कराकर निदान कराया जाएगा। मऊ क्षेत्र में कुछ रपटों की जगह छोटे पुल बनाने का काम शुरू किया गया है, ताकि ग्रामीणों को स्थायी राहत मिल सके।
फोटो 04 सीकेटीपी 24 अर्की तिराहार क्षेत्र में मार्ग बहते पानी से निकलते बाइक सवार। संवाद
फोटो 04 सीकेटीपी 24 अर्की तिराहार क्षेत्र में मार्ग बहते पानी से निकलते बाइक सवार। संवाद