फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भाई की हत्या में परिजन का हंगामा, शव रखकर हाईवे जाम किया

Fri, 04 Sep 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 05 प्रदर्शनकारियों को समझाते सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जमीन के विवाद में हुई सगे भाई शिवप्रकाश की हत्या से आक्रोशित परिजन ने शुक्रवार को कर्वी-बांदा नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।


यह वारदात भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव की है। बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद के चलते शिवप्रकाश (50) की हत्या कर दी गई थी। बोधीलाल ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मिलकर अपने सगे छोटे भाई शिवप्रकाश की हत्या की थी। उन्होंने शिवप्रकाश को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस ने इस मामले में बोधीलाल, उसकी पत्नी और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एक आरोपी बेटा अभी भी फरार है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मृतक के परिजन शव लेकर कर्वी के पुरानी कोतवाली चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग पर अड़ गए।
जाम की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने भागे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजन को कठोर कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने मंदाकिनी किनारे बने श्मशान घाट पर पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मृतक की बेटी साधना सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
थानाध्यक्ष भरतकूप विनोद राय ने बताया कि शिवप्रकाश की बेटी संगीता विश्वकर्मा ने अर्तरा से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी भरथौल निवासी गुलाब, बोधीलाल और अमृता को गिरफ्तार किया। इन तीनों पर शिवप्रकाश की हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

-
आधे घंटे बंद रहा झांसी-मिर्जापुर हाईवे
जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। जाम खुलने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

फोटो 04 सीकेटीपी 05 प्रदर्शनकारियों को समझाते सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें