फोटो- 5- मानिकपुर के बरदहा नदी का बढ़ा जलस्तर
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट) लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर मानिकपुर व मप्र की सीमा में हुई बारिश के कारण बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश से ही नदी के पास रहने वाले आधा दर्जन गांव का रास्ता बाधित हो गया।
इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लगातार बारिश न होने से कुछ घंटे बाद नदी का जलस्तर घट जाता है, इसमें घुटने के नीचे का पानी बना रहता है।
हर साल बरसात शुरू होते ही बरदहा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से कल्याणपुर, रानीपुर, चमरौहा, सकरौहा, झलमल, चऊ आदि गांवों का संपर्क मार्ग बाधित हो जाता है। इस साल भी बारिश शुरू होते ही जल का स्तर बढ़ते ही रास्ता कुछ देर के लिए बाधित हो गया।
रानीपुर गांव के महेश कुमार मिश्र, झलमल गांव के राजू तिवारी व सुरेश सिंह ने बताया कि जब नदी में जल स्तर बढ़ जाता है तो कई-कई दिन आवागमन बाधित रहता है। इस साल भी अभी से जलस्तर बढ़ने से यह समस्या हो रही है।