फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः नरहरि सिंह आश्रम के साधु ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने कराया अस्पताल

विज्ञापन
फोटो- 4- जानकीकुंड के पास स्थित नरसिंह आश्रम के साधू नर्मदा प्रसाद को अस्पताल ले जाते सहयोगी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट) युवकों की शरारत से तंग नया गांव स्थित नरसिंहपुर आश्रम के साधु ने बुधवार की सुबह खुद को आग लगा ली। आश्रम के कुछ अन्य लोगों ने किसी तरह बचाया। हालांकि शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर सतना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के नया गांव स्थित नरसिंहपुर आश्रम में कुटी बनाकर साधु नर्मदा प्रसाद (65) रहते हैं। बुधवार को उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष नया गांव आरबी त्रिपाठी के मुताबिक साधु ने बताया कि गांव के कुछ युवक उन्हें परेशान करते थे। इसी से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन किसी को नाम नहीं लिया। बताया कि हालत सही होने पर और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें