खेत में सिंचाई के लिए पानी न मिलने से नाराज छोटे भाई ने बडे़ भाई को
उलाहना दिया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। बचाने आए उसके पुत्र को भी मारा
पीटा। दोनों पक्षों की मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
कोतवाली
क्षेत्र के भुइहरी माफी गांव में मंगलवार की सुबह दो भाइयों के परिजनों के
बीच जमकर लाठियां चटकीं। धर्मराज पुत्र श्रीइवा ने बताया कि परिवार के
ट्यूब वेल से बड़ा भाई शारदा अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था।
इसके बाद
पड़ोसी को भी किराए पर पानी देकर सिंचाई कराई। धर्मराज ने कहा कि उसके
खेतों में भी पानी की सिंचाई करना है और वह ट्यूबवेल बंद कर पाइप घर ले
गया।
इसी बात को लेकर वह उलाहना देने पहुंचा तो बडे़ भाई की पत्नी व पुत्र
गाली देने लगे। विरोध करने पर दोनों के बीच लाठियां चटकने लगीं।
इसमें
धर्मराज व उसके पुत्र जीवन के अलावा दिलखुश, चुन्नू, ललिता व नीता भी घायल
हो गईं। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का
चिकित्सीय परीक्षण कराया।