फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए दिनभर इंतजार, फिर भी निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। डीएपी खाद की किल्लत ग्रामीण क्षेत्रों की समितियों में बनी हुई है। जबकि जिला मुख्यालय में किसानों को आंशिक रूप से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से शाम तक लंबे इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए डीएपी खाद की जरूरत इस समय पड़ रही है। किसान सहकारी समितियों में खाद लेने के लिए चक्कर लगा रहे है। इसके बाद भी खाद नहीं मिल रही है। पहाड़ी क्षेत्र के सहकारी समिति उत्तरी मेें व अन्य में डीएपी खाद नहीं है। जिससे किसान रोजाना लौट रहे हैं। किसान गोरेलाल, धनश्याम, हीरालाल ने बतायाकि गेहूं की बुआई के लिए आठ दिन हो गए है। खाद नहीं मिल रही है। वही जिला मुख्यालय के गल्लामंडी स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र में आंशिक रूप से डीएपी खाद बांटी गई। किसानोें ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सहकारी क्षेत्रोें में खाद उपलब्ध कराई जाए।
जिला कृषि निर्देशक राजेश कुमार ने बताया कि डीएपी खाद की कमी को दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। बहुत जल्द रैक डीएपी खाद की आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें