फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पांचवें चरण में 20 मई को जिले में होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चुनाव आयोग के आदेश के बाद जिले में चुनावी हलचल बढ़ गई है। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक आनंद ने पत्रकार वार्ता ने बताया कि जिले की दो विधानसभा सीट लोकसभा सीट में शामिल हैं। चित्रकूट जिले के सात लाख 36 हजार से अधिक मतदाता 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिले में 851 बूथ हैं। जिनमें सुविधाओं की जानकारी की जा रही है। जिले में पांचवें चरण में मतदान होना है।
इसके लिए तीन मई तक नामांकन होगा। आज शनिवार से ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में कोई नया कार्य नहीं होगा। पुराने स्वीकृत कार्य संचालित होते रहेंंगे। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में अफवाह व गलत खबर चलाने वालों पर नजर रखने के लिए समिति बनी है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह व खबर को मोबाइल या कंप्यूटर से बिना सोचे समझे आगे बढ़ाने का काम न करें। किसी मामले में कोई परेशानी या असमंजस हो तो सहायक रिटर्निंग आफीसर को सूचना दें। सदर एसडीएम व मऊ एसडीएम को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें