चित्रकूट। चित्रकूट धाम मंडल की कबड्डी टीम ने आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली है। फाइनल में वाराणसी की टीम को हराकर पहली बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। खिलाडिय़ों की इस सफलता पर मंडलायुक्त व डीएम ने खुशी जताई है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी छात्रावास प्रतियोगिता में आजमगढ़ व मिर्जापुर मंडल की टीम को हराकर चित्रकूट धाम मंडल की टीम फाइनल में पहुंची। शनिवार को फाइनल मुकाबले में वाराणसी को 44-18 अंक से हराकर पहली बार फाइनल जीतने का इतिहास बनाया।
इस पर मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, चित्रकूट डीएम अभिषेक आनंद समेत जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समाजसेवी विवेक अग्रवाल, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, श्यामसुंंदर, श्रीकेशन व कोच कमल कुमार ने खुशी जताई है।