राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में डीएम नीलम अहलावत ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।
शपथ के बाद जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को चुनाव के दौरान योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने क्रम में खड़े होकर भारत का मानचित्र बनाया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक व लोकगीत के माध्यम से लोगोें को मतदान के लिए जागरूक किया।
मतदाता दिवस पर निबंध, वाद-विवाद व दौड़ प्रतियोगिताआें का आयोजन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को डीएम ने पुरस्कार प्रदान किया। बूथ क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ विजय पाल, कुलदीप कुमार, पुष्पा रानी, गीता देवी, सुभाष पाठक, नीलम देवी, राधेश्याम, राजू प्रसाद, केशव प्रसाद, रामजी आदि को डीएम ने पुरस्कार दिया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में चित्रकला में खुशी गुप्ता, दौड़ में अभिलाष त्रिपाठी, निबंध में अखंड प्रताप सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। इस मौके पर एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार हर्षवृद्धन सिंह, नगर पालिका ईओ लालचंद सरोज, जिलाविद्यालय निरीक्षक मो. रफीक, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान, केशव शिवहरे, शंकर यादव, कोतवाल रनवीर सिंह, टीआई शिवमूरत यादव फूलचंद्र, ओम केशरवानी आदि मौजूद रहे।
उधर राजापुर में भी मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम सीपी उपाध्याय ने मतदान को लेकर शपथ दिलाई। इसके अलावा पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर, रामनगर सहित सभी ब्लाकों में मतदाता दिवस मनाए जाने के साथ ही प्राथमिक विद्यालय खरैहा, रतननाथ इंटर कालेज रसिन आदि में भी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।