को ज्ञापन देतीं गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल व अन्य।
- फोटो : amarujala
मानिकपुर विकास खंड के उमरी और खिचरी गांव की महिलाओं ने बुधवार को गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल के साथ राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने व कम खाद्यान्न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सदर एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की गई।
मुख्यालय के सदर ब्लाक से एसडीएम कार्यालय तक महिलाओं ने प्रदर्शन किया। बताया कि राशन कार्ड में पूरी यूनिट नहीं अंकित की गई है। जिस व्यक्ति की दर्ज भी है उसे कोटेदार खाद्यान्न नहीं दे रहा है। जिससे ग्रामीण परेशान है।
फिर से जांचकर राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम चढ़ाकर खाद्यान्न दिया जाए।