कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने को खड़े ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
बरूआ नहर का पानी टेल तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम को पत्र देकर बताया कि उनकी फसलों को पानी की जरूरत है और नहर का पानी उनके खेतों की ओर नहीं पहुंच पा रहा है।
मंगलवार को भभौर, महुटा, रूपौली, परसौजा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि खेतों की सिंचाई न होने से रबी की फसल प्रभावित हो रही है। समस्या के निराकरण के लिए बरूआ बांध का पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है।
जिससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। गेहूं बोने के लिए पलेवा के लिए पानी की आवश्यकता है। कई बार नहर चलाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा। इन गांवों में डेढ़ हजार बीघा जमीन पड़ती है। भभौर माइनर से छोड़ा जाए जिससे फसल को नुकसान न होने पाए।