फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधित छात्राएं बन रहीं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर की सामाजिक संस्था दृष्टि में रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर दिवाली मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि पढ़ी लिखी नेत्रहीन महिलाएं घर पर बेरोजगार बैठी है। ऐसी महिलाओं के लिए स्वरोजगार को प्रशिक्षण प्रोग्राम की शुरुआत की गई। जिसमें इनको छोटे रोजगार जिन्हें ये घर बैठे कर सकती है। जिसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में मोमबत्ती, अगरबत्ती, फूलबत्ती निर्माण, मिठाई के पैकिंग डिब्बे की ट्रेनिंग दे रहे है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत की जो कल्पना है उसे दृष्टि संस्थान पूरा कर रहा है। वास्तव में नेत्रहीनों के अंदर बहुत प्रतिभा होती है।
इस अवसर पर मेले में आए संरक्षक केजी गुप्ता, आलोक गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, लल्लूराम शुक्ला, सुधीर अग्रवाल ने मेले में खरीदारी कर उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें