फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन का उल्लघंन, 9 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। कोरोना वायरस को लेकर लागू लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 9 लोगों के खिलाफ कोतवाली व भरतकूप थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर निरीक्षण के दौरान बेवजह टहल रहे कुछ युवकों को समझाया गया।
विज्ञापन

कई स्थानों पर झुंड लगाकर खडे़ लोगों को फटकारा गया। 8 लोगाें के खिलाफ लाकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। भरतकूप थानाप्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ लाकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित परिवार की पुलिस ने की सहायता
बरगढ़ कस्बे के विनोबा नगर के मजरा नई बस्ती में लॉकडाउन के चलते एक परिवार की महिलाओं के पास खाने पीने की वस्तुएं न होने से महिलाएं परेशान रहीं। उनके परिवार के सदस्य शहरों में मजदूरी करने के लिए चले गए। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल को होने पर थानाध्यक्ष बरगढ़ कुमार को निदेश दिये कि पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री दी जाए। जिस पर उन्होंने लक्ष्मी देवी पत्नी भगवानदास को खाद्य सामग्री व सब्जी दिया। कोटेदार को निर्देश दिया कि आवश्यकता के आधार पर खाद्य सामग्री दी जाए। संवाद
विज्ञापन

जंगल में फंसे मजदूरों को खाद्य सामग्री दिलाई
खोही। मप्र क्षेत्र के मझगवा थाना क्षेत्र में पड़मनिया गांव में जंगल से गोंद निकालने वाले 140 मजदूर लॉकडाउन के कारण फंस गए है। खाने पीने की वस्तु न होने से परेशान रहे। जानकारी होने पर मझगवा थाना के प्रभारी ओपी चौगड़े उनके खाने पीने के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें