फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गुमशुदा महिला को चोर समझ बैठे ग्रामीण, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जौनपुर जिले की एक महिला को रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा गांव में ग्रामीणों ने चोर समझ कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में वह गुमशुदा महिला निकली। इससे उसके परिजनों को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुणा गांव के दिनेश पांडेय ने पुलिस को जानकारी दी कि एक महिला क्षेत्र में घूम रही है। चोर समझकर गांव वालों ने उसे घेर रखा है। पुलिस मौके से उसको पकड़ लाई। महिला ने पूछतांछ में अपना नाम फूला देवी पत्नी राम सुख निवासी रामनगर थाना मुंगरा बादशाहपुर जिला जौनपुर बताया। एसपी अरुण सिंह ने बताया कि महिलाके पुत्र मनोज कुमार को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें