फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर चलती स्कार्पियो पर गिरा पेड़, दंपती की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी-7- परिचय- हाईवे पर दुर्घटना में घायलों का हाल जानते डीएम व एसपी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही के पास हाईवे पर रविवार को चलती स्कार्पियो पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में दंपती की मौत हो गई जबकि बेटा, नाती और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जेसीबी से स्कार्पियो को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर नाती को रेफर कर दिया। सूचना पर डीएम और एसपी घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

बांदा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर झील का पुरवा निवासी अभिनव द्विवेदी (43) ने बताया कि वह भतीजे अंश द्विवेदी (30) के साथ कलवारा निवासी चालक बबलू (42) को लेकर स्कार्पियो से पिता रिटायर्ड डीएफओ दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (80) और मां मधु द्विवेदी (75) को लेने मानिकपुर रेलवे स्टेशन गए। दोनों पटना जनता एक्सप्रेस से मुंबई से दवा कराकर लौटे थे। करीब डेढ़ बजे ट्रेन से उतरने के बाद लौटते समय ऐंचवारा के पास पिता ने खाना खाकर दवा खाया। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वहां से चले।
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कालूपुर पाही के पास चलती कार पर अचानक महुआ का पुराना पेड़ गिर गया। इससे सभी लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा घंटा बाद जेसीबी लगाकर पेड़ हटवाया। जेसीबी से स्कार्पियों को तोड़कर महिला सहित चार लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पेड़ हटाने के बाद फंसे वृद्ध को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, जिला अस्पताल में वृद्ध महिला को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे से हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। सूचना पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल जाकर भर्ती घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। हालत गंभीर होने पर अंश को रेफर कर दिया गया। कुछ देर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। बेटे ने बताया कि उसके पिता मध्य प्रदेश में मंडला जिले में डीएफओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। एसपी ने बताया कि मानिकपुर से बांदा जा रही स्कार्पियो के ऊपर पेड़ गिर गया था। इसके नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ हटवा कर यातायात बहाल करा दिया गया है।



एक घंटे तक जाम रहा हाईवे
चित्रकूट। पेड़ गिरने से हुए हादसे से झांसी-मिर्जापुर हाईवे करीब एक घंटे तक जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। मशीन से पेड़ काटकर जेसीबी से लकड़ी हटवाई गई। तब जाकर जाम खुला। रज्जन अली और महेश यादव ने बताया कि पेड़ लगभग 50 साल पुराना है। यह जर्जर हो चुका था। दो साल से पेड़ को कटवाने के लिए वन विभाग से पत्राचार भी किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया।

फोटो 16 सीकेटीपी-7- परिचय- हाईवे पर दुर्घटना में घायलों का हाल जानते डीएम व एसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें