फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे साहब का इंतजार करते रहे ग्रामीण

विज्ञापन
ोटो-3- आवास की मांग को लेकर सीडीओ कार्यालय के बाहर बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। आवास, बिजली, शौचालय, पेयजल की समस्या को लेकर मानिकपुर ब्लॉक क्षेत्र की कई महिलाएं बृहस्पतिवार की विकास भवन पहुंची। यहां लगभग तीन घंटे तक उन्हें कोई साहब नहीं मिला। जितनी बार अंदर जाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा अभी साहब नहीं हैं बाहर बैठो, जब साहब आएं तो उन्हें ज्ञापन देना।
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लॉक के कर्का पडरिया गांव की सुुकुन, सुमन, राधा, मुन्नी, केशकली, सोभदिया, रेनू, शिवपतिया, गेंदा, भोलिया आदि महिलाओं ने बताया धूप और लू में बाहर बैठे साहब का इंतजार कर रहे हैं, कोई अधिकारी नहीं मिल रहा है। इंतजार करते करते थक गई महिलाओं ने विकास भवन के कर्मचारियों को पत्र सौंपा है। पत्र में कहा कि गांव में आवास, बिजली, पानी, शौचालय की समस्या है। आज तक किसी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। मांग की है कि जल्द शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें