फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो घर जले, बांस का बगीचा भी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/राजापुर/मानिकपुर। जिले आग लगने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। मऊ क्षेत्र के हटवा गांव में आग से दो घरों जल गए। राजापुर कस्बे में बांस के एक बगीचे में आग लग गई। भरतकूप क्षेत्र के छिवलहा गांव में एक खलिहान में आग लग गई। इससे वहां रखी फसल जल गई।
विज्ञापन

मऊ विकास खंड के हटवा गांव में किसान बब्बू व घनश्याम के घर में आग लग गई। घटना के समय परिजन अपने खेत पर फसल की मड़ाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। आग से दोनों घरों की गृहस्थी जल गई। घटना से पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ। पीड़ितों ने खंड विकास अधिकारी को पत्र सौंपकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
राजापुर कस्बा के पास स्थित बगीचे में आग लगने से बांस के पेड़ जल गए। भरतकूप क्षेत्र के छिवलहा गांव में एक खलिहान में आग लग गई। इससे खलिहान में रखी फसल जल गई। जिले के सीतापुर कस्बा स्थित पशुपालन विभाग के बीएफ केंद्र में भी आग लग गई। मानिकपुर क्षेत्र के चंद्रमारा गांव के पास स्थित जंगल में भी बुधवार को आग लग गई थी जो गुरुवार को भी सुलगती रही। शाम को अग्नि शमन विभाग के जिला प्रभारी लाल जी मिश्र ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें