फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मांगा राशन, शौचालय व सड़क

Thu, 04 Aug 2016 11:10 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर के पास प्रदर्शन करते रौली कल्याणपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर ब्लाक क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके देश भर में स्वच्छता अभियान चल रहा है लेकिन उनके गांव में एक भी शौचालय नहीं है। ना ही पक्की सड़क व नाली है। कोटेदार आधी राशन सामग्री देता है और सफाई कर्मी के न आने से पूरे गांव में गंदगी का साम्राज्य है।
विज्ञापन


 गांव की गुड्डी देवी ने बताया कि उसका घर 22 जुलाई को आग से जल गया था। लेखपाल से लेकर अन्य अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। गांव की मुन्नी, चंदनिया, शिवकली, केतकी व नन्ही आदि ने बताया कि आवेदन के बावजूद उनके गांव में शौचालय नहीं बनवाए गए।

पक्की सड़क व नाली न होने के कारण बारिश के दिनों में आवागमन प्रभावित होता है और घरों में भी जलभराव हो जाता है। रवि मोनू, विनय, प्रदीप, रामेश्वर, दयालू, दीपचंद्र, हीरालाल, राजू, अमर कुलदीप, राकेश, नन्हू व रामचंद्र आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओें का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें