सिंचाई कालोनी स्थित कार्यालय में बैठक करते राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मांगों को लेकर 10 अगस्त से होने वाली सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई। जिसमें प्रांतीय पदाधिकारियों ने जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
गुरुवार को मुख्यालय के सिंचाई कालोनी स्थित परिषद के कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, उप्र डिप्लोमा इंजीनियर संघ के उपाध्यक्ष एलएन सचान एवं कानपुर मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या के निराकरण करने का सरकार ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया
जिसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं ताकि सरकार पर दबाव बढ़े। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी विभाग के कर्मचारी हड़ताल में अपनी भागेदारी करे। जिला मंत्री जगबली मिश्रा ने कहा कि 10 से 12 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए सभी संगठन मिलकर काम करें।
चकबंदी संघ के जिलाध्यक्ष बाल गोविंद सिंह और मातृ शिशु कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष लीलावती ने कहा कि उनके विभाग का सहयोग रहेगा। इस मौके पर अजय कुमार पांडेय, जितेन्द्र बहादुर सिंह, विपिन पांडेय, रमाशंकर, जियालाल, महेन्द्र सिंह, उमेश मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे। ो