फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Mon, 16 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
 तिलौली गांव में सोमवार की सुबह अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन



 तिलौली गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपनारायण अपने घर के बाहर गांव के ही ननका और पवन पाल के साथ बैठे थे। इसी बीच बाइक से आए एक अज्ञात युवक ने उनकी ओर फायरिंग कर दी। गोली सीधे ननका (65) की कमर पर लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। हमलावर भाग निकले।

थोड़ी देर बाद लहुलुहान ननका को सीएचसी मऊ लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई।      

   पुलिस अधीक्षक केके चौधरी और सीओ ब्रजराजसिंह  मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के आलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख के  परिजनों  से पूछताछ की। किसी ने भी नहीं बताया कि हमलावर कौन था अथवा किधर से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष शैल सिंह ने बताया कि मृतक के नाती अंबुज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्र्रमुख के भाई बालकृष्ण ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके भाई को मारने आया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें