फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी(चित्रकूट)। जिले के लालापुर गांव के पास स्थित प्राचीन वाल्मीकि आश्रम में माघ माह में मेला का आयोजन चल रहा है। इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों से लोग माता आशावर देवी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचीन वाल्मीकि आश्रम में माघ माह का मेला हर साल आयोजित होता है। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। आश्रम में स्थित माता आशावर देवी के दर्शन को दूरदराज से भक्त पहुंचते हैं। इसी क्रम में सोमवार को भक्तों ने मइया के दर्शन के बाद मेला स्थल पर लगी दुकानों में खरीदारी किया। वाल्मीकि आश्रम में आश्रम के महंत भरतदास ने खोया पाया केंद्र बनाया है। ताकि मेले में खोने वाले बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके
---------------
मेला स्थल पर कर रहे छिनैती
मेला स्थल पर पुलिस कर्मियों की संख्या कम होने से श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कुछ महिलाओं के साथ युवकों ने छिनैती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक भाग गये। दर्शन करने गई महिला रश्मि द्विवेदी, नीलू त्रिपाठी ने बताया कि मेला स्थल पर भीड़ होने से अव्यवस्था रहती है। आराजक तत्व महिलाओं को परेशान करते हैं।
विज्ञापन

--------
समर्पण निधि के लिए किया जागरूक
चित्रकूट। महार्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर के माध्यम से राममंदिर समर्पण निधि के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महंत भरतदास, राष्ट्रीय गौरक्षक दल के जिलाध्यक्ष, राजीव तिवारी, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजदू रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें